हाथरस: आगरा-अलीगढ़ एनएच के गांव रुहेरी पर चार पहिया गाड़ी ने दो लोगों को मारी टक्कर, घायलों को कराया जिला अस्पताल में भर्ती
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव रुहेरी पर चार पहिया गाड़ी ने दो लोगों को टक्कर मार दी। चार पहिया गाड़ी की टक्कर से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। एक घायल को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया है।