हाथरस: भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के कार्यकर्ताओं ने यूपी के सीएम को अपशब्द कहने को लेकर पुलिस लाइन में एएसपी को दिया ज्ञापन
पुलिस लाइन में आज भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के कार्यकर्ताओं ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ऑडियो में अपशब्द कहने को लेकर एएसपी अशोक कुमार सिंह को ज्ञापन दिया है। अपशब्द कहने वाले भाकियू भानु पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान संगठन के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।