हाथरस: जिला अस्पताल की ओपीडी में दवाई लेने आए महिला के आशिक को देखकर पति का गुस्सा फूटा, जमकर हुई मारपीट
जिला अस्पताल की ओपीडी में महिला और पुरुष में आपस में गाली गलौज एवं मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल अस्पताल में दवाई लेने आई महिला के आशिक को देखकर पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पति ने आशिक को जमकर गाली गलौज देते हुए मारपीट कर दी। जिसका वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया।