हाथरस: पुलिस और SOG टीम ने महिला से कुंडल लूटने वाले एक अभियुक्त को RPM बंबा गंगा धाम कॉलोनी जाने वाले रास्ते से किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाई जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस और SOG टीम की संयुक्त कार्यवाही में महिला से कुंडल लूटने वाले एक अभियुक्त को RPM बंबा गंगा धाम कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और SOG टीम ने अभियुक्त के कब्जे से एक कुंडल पीली धातु 1 अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बर बरामद हुआ है।