हाथरस: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हाथरस गेट थाना पुलिस ने दो लोगों को 35 लीटर अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव रूहेरी के पास से आज दिन बुधवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे शराब पकड़ो अभियान के तहत। हाथरस गेट पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर 35 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। इन दोनों लोगों के नाम विनय और रामवीर है। पुलिस द्वारा इन दोनों पर आवश्यक वैधानिक की कार्रवाई भी की जा रही है।