हाथरस: घंटाघर के पास एक व्यक्ति को दबंग ने चाकू से हमला कर किया घायल, डॉक्टर ने घायल को हायर मेडिकल सेंटर किया रेफर
सदर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर के पास बीती रात एक शख्स को एक दबंग ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल को परिजनों ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को डॉक्टर ने जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है।