ग्वालियर में ऑक्सीजन टैंकर ब्लास्ट का खौफनाक CCTV आया सामने, धमाके से हिल उठा पूरा इलाका...
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क औद्योगिक इलाके में शुक्रवार दोपहर हुए ऑक्सीजन टैंकर विस्फोट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में धमाके की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। विस्फोट इतना तेज था कि टैंकर के साथ फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल और आसपास लगे पेड़ों को भी भारी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल धमाका किस वजह से हुआ, इसका खुलासा नहीं हो पाया है और संबंधित एजेंसियां घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।
Gwalior Gird, Gwalior | Nov 14, 2026