ग्वालियर के कुलैथ में पशुपालन सम्मेलन का आयोजन, CM मोहन यादव ने 34 लाख हितग्राहियों को 207 करोड़ और श्रमिक परिवारों को 175 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर,
ग्वालियर। ग्वालियर के कुलैथ में आयोजित पशुपालन सम्मेलन एवं पशु मेले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्मेलन में पशुपालन, किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 34 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 207 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। वहीं संबल योजना के अंतर्गत 7 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को 175 करोड़ रुपये की सहायता राशि ट्रांसफर की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण आधार है। सरकार का लक्ष्य मध्यप्रदेश को दुग्ध उ�