कुलैथ पशु मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण जिला अध्यक्ष शिवराज यादव ने किया जोरदार स्वागत,
ग्वालियर। ग्राम कुलैथ में आयोजित पशुपालन सम्मेलन एवं पशु मेले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण जिला अध्यक्ष शिवराज यादव ने अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत कर अभिनंदन किया।
इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने पशु मेले में लगी कृषि एवं पशुपालन प्रदर्शनी का अवलोकन किया और पशुपालकों से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पशुपालन किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने �