पिछोर में लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरण कार्यक्रम, ₹221.22 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,
शिवपुरी/पिछोर। आज पिछोर में आयोजित लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सहभागिता की। इस दौरान ₹221.22 करोड़ की लागत के 121 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। साथ ही विभिन्न हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किसानों, पशुपालकों और महिलाओं की आय बढ़ाने के उद्देश्य से पशुपालन को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।
इनमें पिछोर में सांदीपनि विद्यालय की स्थापना, सर्वसुविधायुक्त स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बामोरकलां में महाविद्यालय की स्थापना, मोतीसागर झील का सौंदर्याकरण तथा पिछोर किले में ₹5 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाने की घोषणा प्रमुख रह�