चानन: बन्नू बगीचा थाना पुलिस ने एक अभियुक्त और एक गैर-जमानती वारंट के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा
बन्नू बगीचा थाना की पुलिस ने एक अभियुक्त एवं एक NBW वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार अपराह्न 2:15 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस ने बन्नूबगीचा थाना कांड संख्या 54/26 मारपीट मामले में धनवह गांव के रहने वाले उपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया. इधर ढ़ाढीसीर गांव से NBW वारंटी गणपति मांझी को गिरफ्तार किया गया.