मनोहरथाना: बांसखेड़ा विद्यालय में वार्षिक उत्सव और दीपावली मिलन समारोह का आयोजन
केशव विद्या निकेतन बांसखेड़ा में वार्षिक उत्सव एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।