बाह: जैतपुर में तैनात सिपाही की कार नहर में गिरी, सिपाही की मौत, एक व्यक्ति घायल
अलीगढ़ के गोंडा क्षेत्र में शनिवार रात को जैतपुर थाने में तैनात सिपाही दुर्गेश कुमार की तेज रफ्तार कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में 38 बर्षीय सिपाही दुर्गेश की मौत हो गई, जबकि उनके साथी लोकेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दुर्गेश कुमार, पुत्र विजय सिंह जाट, ग्राम चुहरपुर किनपासा, थाना गोंडा