बाह: भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने प्रभारी निरीक्षक बाह को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के पदाधिकारियों ने रविवार शाम साढ़े 4 बजे निरीक्षक बाह सुरेश चंद्र को ज्ञापन सौंप दो माह पहले दिए गए आश्वासन की याद दिलाई है। दस साल पहले बाह के बिजौली गांव के पास 80 ग्रामीणों ने प्रोपर्टी डीलरों से प्लाट खरीदने के बाद रजिस्ट्री भी करा ली है। लेकिन अभी तक कब्जा नहीं मिला।