कोंडागांव: चौपाटी मैदान चौक में स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में दो महिला सहित तीन घायल
कोंडागांव सिटी के पास चौपाटी मैदान चौक में आज दोपहर एक स्कूटी और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार दो महिलाएं घायल हो गई है वहीं बाइक चालक युवक भी इस हादसे में जख्मी हुआ है। बताया जा रहा पुराने एसपी कार्यालय की ओर से आ रहे स्कूटी सवार महिलाएं सिटी कोतवाली की ओर से आ रहे बाइक चालक से टकरा गए। सभी घायलों को जिलाअस्पताल पहुंचाया गया था।