प्रेस विज्ञप्ति
गया जी। 11 अक्टूबर 2026
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कस्तूरबा बालिका विद्यालय, बसाढ़ी, बोधगया में जागरूकता एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन
गया जी। महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, पटना के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर “End Child Marriage and Invest in Girl’s Rights” थीम के तहत “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम का आयोजन कस्तूरबा बालिका विद्यालय, बसाढ़ी, बोधगया में किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की बालिकाओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बालिकाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, रचनात्मकता विकसित करने तथा आत्मविश्वास, समान अवसर एवं सशक्तीकरण के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, लैंगिक समानता एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना तथा बालिकाओं के सुरक्षित, शिक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संदेश देना था। इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण तथा बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को यह संदेश दिया गया कि शिक्षा, समान अवसर एवं अधिकारों की सुरक्षा से ही एक सशक्त, समतामूलक एवं बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण संभव है।
CMO Bihar Samrat Choudhary DD News Bihar Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#girlpower #education #Changemakers #bihar
Gaya, Bihar | Oct 11, 2026