कम खर्च में करियर, अपने क्षेत्र में रोजगार, बैंकिफा एकेडमी युवाओं को देगी बैंकिंग-फाइनेंस सेक्टर में आगे बढ़ने का मौका, 4 महीने का प्रशिक्षण और 2 महीने की ऑन-जॉब ट्रेनिंग की व्यवस्था
बेरोजगारी की चुनौती के बीच युवाओं को कम समय और कम खर्च में रोजगार के योग्य बनाने के उद्देश्य से बैंकिफा एकेडमी ने रोजगार पहल की दिशा में कदम बढ़ाया है। गया जिले के मानपुर स्थित नौरंगा मोड़, चिरी कोठी में आदित्य विजन के निकट संचालित बैंकिफा एकेडमी युवाओं को बैंकिंग, इंश्योरेंस और फाइनेंस सेक्टर से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उनके लिए रोजगार के अवसर विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। संस्था में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान निदेशक सिद्धनाथ सिंह और सह निदेशक रितेश कुमार गुप्ता ने एकेडमी की कार्ययोजना, प्रशिक्षण व्यवस्था और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य युवाओं को केवल प्रमाणपत्र या डिग्री तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उन्हें व्यावहारिक कौशल, कार्य-अनुभव और सही मार्गदर्शन के साथ रोजगार के लिए तैयार करना है। साथ ही, युवाओं को अपने क्षेत्र में ही काम करने के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास करना भी एकेडमी की प्राथमिकता है।
निदेशकों ने कहा कि आज अनेक युवा एमबीए जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं। इसके बावजूद उन्हें रोजगार की तलाश में अपने घर और परिवार से दूर दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। कई बार अच्छी सैलरी मिलने के बावजूद किराया, भोजन, परिवहन और अन्य खर्चों के कारण उनकी वास्तविक बचत काफी कम रह जाती है।
ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बैंकिफा एकेडमी युवाओं के लिए कम खर्च वाला और व्यावहारिक करियर विकल्प विकसित करने की दिशा में प्रयासरत है। इस प्रेस वार्ता में संस्थान की ओर से मिस शिवानी कुमारी, प्रशांत, प्रियांशु कुमार और रौशन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
#गयाजी
#गया_हो
#बिहार
#gaya
#BankingNews
#बैंक
#इंश्योरेंस
#जॉब
#JobOpportunity