बागपत में पशु छुड़ाने गए युवक से मारपीट का आरोप, SPCA गौशाला संचालक समेत 3 पर गंभीर आरोप
बागपत। पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में पकड़ी गई भैंस को छुड़ाने के बाद उसे SPCA गौशाला ले जाने पहुंचे युवक ने गौशाला संचालक समेत तीन लोगों पर मारपीट, जबरन बंधक बनाने और रुपये छीनने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर युवक ने थाना बागपत में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता हुजेफा पुत्र हाजी नवाब, निवासी मोहल्ला कैतीपुरा, पुराना कस्बा बागपत ने बताया कि 14 सितंबर 2026 को वह पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 3/11 के मामले में पकड़ी गई अपनी भैंस को छुड़ाने के लिए न्यायालय गया था।
शिकायत के मुताबिक न्यायालय से पशु रिलीज कराने के बाद थाने में मौजूद एचएम ने एक पर्ची देकर भैंस को सिसाना गांव के पास स्थित SPCA गौशाला में ले जाने के लिए कहा।
आरोप है कि गौशाला पहुंचने पर संचालक डॉ. जितेंद्र और दो अज्ञात व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता और उसके साथी को गौशाला में जबरन बंद कर दिया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से मारपीट की और रुपये भी जबरन छीन लिए।
शोर सुनकर पुलिस को बुलाया गया, जिसके बाद शिकायतकर्ता और उसके साथी को बंधन से मुक्त कराया गया। शिकायत में शरीर पर चोटों का उल्लेख करते हुए मेडिकल जांच कराने की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता ने थाना प्रभारी से मेडिकल परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
आपकी क्या राय है? कमेंट करके बताएं।
Baghpat Police
#Baghpat #BaghpatNews #BaghpatPolice #SPCA #Goshala #BreakingNews #UPNews #CrimeNews
Baghpat, Bagpat | Sep 15, 2026