BAGHPAT DESK :बागपत पुलिस ने फ्लिपकार्ट शिपमेंट में हेराफेरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह ने कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया था। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 40 लाख रुपये कीमत के 42 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बड़ौत निवासी हिमांशु, शामली के बाबरी निवासी अभिषेक और बागपत निवासी अनिल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का मुख्य आरोपी और हब इंचार्ज आशीष चौधरी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।
उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में बेचा जाता था फोन
पकड़े गए आरोपी पिछले करीब डेढ़ साल से शिपमेंट में हेराफेरी कर कंपनी को नुकसान पहुंचा रहे थे। जांच में सामने आया कि आरोपी शिपमेंट की अनलोडिंग के दौरान कैमरों से बचकर पार्सल से महंगे मोबाइल चुरा लेते थे। इन ब्रांडेड मोबाइलों को उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में बेचा जाता थ�
Baghpat, Bagpat | Sep 15, 2026