BAGHPAT DESK : बागपत में पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश पिछले करीब एक साल से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी थी।
मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। उसकी एक गोली दरोगा स्नेहा प्रकाश की बुलेटप्रूफ जैकेट में जा फंसी। जैकेट की वजह से दरोगा की जान बच गई। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर सिंघावली अहीर पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू की। संदिग्ध को घेरने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में एक गोली दरोगा स्नेहा प्रकाश की बुलेटप्रूफ जैकेट म
Baghpat, Bagpat | Sep 15, 2026