पुलिस ने बागपत के बड़ौत कस्बे में शातिर 'पार्सल-स्वैपिंग' गैंग का पर्दाफाश किया है. मामला इंस्टकार्ट के डिलीवरी गोदाम से 77 लाख रुपये के महंगे स्मार्टफोन और कीमती सामानों के गबन का है. जिसमें गोदाम के मैनेजर और उसके साथी शामिल थे. ये लोग खुद ही महंगे आईफोन और वीआईपी गैजेट्स के ऑनलाइन ऑर्डर प्लेस करते थे. जैसे ही सामान वेयरहाउस पहुंचता, ये शातिर कैमरे की नजरों से बचकर पैकेट को बेहद सावधानी से खोलते, असली आईफोन निकाल लेते और उसकी जगह साबुन की बट्टियां या सस्ते डिफेक्टिव सामान भरकर पैकेट को वापस 'कैंसिल' या 'रिटर्न' मार्क कर देते थे.
Baghpat, Bagpat | Sep 15, 2026