गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में शोध विषय के चयन पर व्याख्यान आयोजित
यमुनानगर, 24 सितंबर, (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, संतपुरा के आर एंड डी सेल द्वारा इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के तत्वावधान में स्नातकोत्तर छात्राओं के लिए “हाउ टू चूज ए रिसर्च टॉपिक” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता केमिस्ट्री विभाग की डॉ. प्रभजोत कौर रहीं। उन्होंने छात्राओं को बताया कि अच्छा शोध विषय कैसे चुना जाए, विषय में नवीनता, प्रासंगिकता और व्यवहारिकता क्यों जरूरी है। उन्होंने गूगल स्कॉलर, शोड गंगा, रिसर्च गेट तथा अन्य सॉफ्टवेयर और डिजिटल टूल्स की सहायता से साहित्य सर्वेक्षण, विषय विश्लेषण और संदर्भ प्रबंधन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। महाविद्यालय की निदेशिका डॉ. वरिंदर गांधी एवं प्राचार्या डॉ. सुखविंदर कौर ने छात्राओं को शोध के प्रति प्रेरित किया। संयोजक डॉ. प्रभजोत कौर (गृह विज्ञान) रहीं, सह-संयोजक डॉ. पूनम सैनी एवं श्रीमती रूही ग्रेवाल रहीं।