नियमों के विरुद्ध मॉडिफाइड निजी बसों पर कार्रवाई : जालोर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना में जिला एवं सेशन न्यायाधीश के निर्देशन में बुधवार को निजी बसों की विशेष जांच की गई।
कोतवाली पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने बसों की बॉडी, चेसिस और ऊंचाई का आरसी में दर्ज विवरण से मिलान किया। जांच में कुछ बसों की बॉडी व ऊंचाई निर्धारित मानकों से अधिक बढ़ी हुई मिली। नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Jalor, Jalor | Aug 12, 2026