बिना सेफ्टी बेल्ट ग्रेनाइट ब्लॉक लेकर दौड़ रहे ट्रक, हादसे का खतरा : जालोर में ग्रेनाइट के भारी ब्लॉक लेकर गुजर रहे कई ट्रकों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आ रही है। डीटीओ कार्यालय के सामने से भी बिना पर्याप्त सेफ्टी बेल्ट और ओवरलोड ब्लॉक लेकर ट्रक गुजर रहे हैं। ग्रेनाइट इकाइयों से रोजाना 250-300 ट्रकों की आवाजाही होती है, जिनमें 50 से अधिक में नियमों की अनदेखी की शिकायत है। पहले भी सड़क पर भारी ग्रेनाइट ब्लॉक गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। डीटीओ ओमप्रकाश ने बताया कि जिले में निगरानी के लिए दो फ्लाइंग टीम की जरूरत है, फिलहाल एक टीम से कार्रवाई की जा रही है।
Jalor, Jalor | Aug 25, 2026