जालौर स्टेडियम में 112.87 लाख की लागत से बना टेबल टेनिस हॉल जिम्मेदारों की अनदेखी का शिकार है। कार्य 12 दिसंबर 2023 को शुरू होकर 10 जून 2024 को पूरा हो गया, लेकिन दो साल से अधिक समय बाद भी लोकार्पण नहीं हुआ। खिलाड़ियों के लिए तैयार सुविधा अब तक उपयोग में नहीं आना खेल व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्टेडियम की मौजूदा तस्वीरें व्यवस्था की हकीकत खुद बयां कर रही हैं।