नगर परिषद चुनाव: हर वार्ड से तीन दावेदारों का पैनल बनेगा :
जालोर में नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस की जिला प्रभारी सुमन यादव जालोर पहुंचीं और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड से तीन दावेदारों का पैनल तैयार कर पार्टी नेतृत्व को नाम भेजे जाएंगे। टिकट चयन को लेकर दावेदारों की स्थिति, संगठन में सक्रियता और जीत की संभावनाओं पर मंथन किया जाएगा। जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति और वार्डवार दावेदारों को लेकर कांग्रेस नेताओं से चर्चा की गई।
Jalor, Jalor | Aug 25, 2026