जालोर में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को राजीव गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने प्रभारी व वरिष्ठ नेताओं के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। पार्टी नेताओं ने दावेदारों से चर्चा कर संगठनात्मक तैयारियों और चुनावी समीकरणों पर मंथन किया। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी को मजबूत करने और प्रभावी रणनीति बनाने पर जोर दिया गया।
Jalor, Jalor | Aug 25, 2026