शिवपुरी नगर: दहेज की मांग पूरी न होने पर घोसीपुरा की महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाला, एसपी से की शिकायत
कमलागंज घोसीपुरा की रहने वाली संजना शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया की उसकी शादी 6 साल पहले मायापुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के रहने वाले प्रकाश शाक्य के साथ हुई थीं। दोनों के संसर्ग से उसके 1 बेटा हुआ। जो अब 3 साल का है। जिसके बाद ससुरालियो के द्वारा उससे दहेज की मांग की जाने लगी। एवं कुछ समय पूर्व वह फिर से मारपीट कर दी। जिससे उसका गर्भपात हो गया।