शिवपुरी नगर: स्वदेशी मेले में पोलो ग्राउंड में लगेंगे स्टॉल, स्वदेशी उत्पाद और शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलेगी
स्वदेशी जागरण मंच, जिला इकाई शिवपुरी द्वारा जिला मुख्यालय स्थित पोलो ग्राउण्ड शिवपुरी में 31 जनवरी से 09 फरवरी तक लोकल फॉर वॉकल नारे को मूर्त रूप प्रदान किये जाने के उद्देश्य से स्वदेशी मेला का आयोजन किया जा रहा है। स्वदेशी मेले में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। जिसमें स्वदेशी उत्पाद, स्वदेशी तकनीकों और संरचनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।