कुंडेरा थाना पुलिस द्वारा जिले में लोकल एवं स्पेशल एक्ट में कार्रवाई हेतु चलाई जा रहे अभियान के तहत कुंडेरा थानाधिकारी श्रवन कुमार पाठक के नेतृत्व में टीम गठित कर सरकारी अस्पताल कुंडेरा के सामने पिकअप में लगे लाउडस्पीकर से सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में गाने बजाने पर चालक रूपनारायण पुत्र रामप्रसाद सैनी निवासी कुंडेरा को गिरफ्तार किया।