सवाई माधोपुर की सूरवाल थाने की पुलिस ने अवैध शराब बेचते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुनारी निवासी हंसराज गुर्जर को सूरवाल फूल मोहम्मद चौराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से देसी शराब के 52 पव्वे भी जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।