भरतपुर रेंज IG राहुल प्रकाश आज सवाई माधोपुर पहुंचे। आईजी के सवाई माधोपुर पहुंचने पर उन्हें पुलिस परेड मैदान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद आईजी ने यहां सम्पर्क सभा का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं को जाना और SP ममता गुप्ता को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।