सवाई माधोपुर के जिला कलेक्टर डॉ॰ खुशाल यादव ने जिलेवासियों से सरस राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। कलेक्टर ने बताया कि 8 से 18 मार्च तक कलेक्ट्रेट के पास स्थित इंदिरा मैदान में राष्ट्रीय सरस क्राफ्ट मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर से कलाकार आए हुए हैं।