सवाई माधोपुर: CMHO कार्यालय में चिकित्सा अधिकारियों का हुआ आमुखीकरण, विभाग की समस्त योजनाओ का दिया प्रशिक्षण
सवाई माधोपुर जिले के चिकित्सा अधिकारी व प्रभारियों सहित अन्य स्टाफ को चिकित्सा विभाग की योजनाओं के संबंध में गुरुवार को CMHO कार्यालय में ट्रेनिंग दी गई।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ धर्मसिंह मीना ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति में जिला कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।