करछना: धरवारा गांव स्थित गजरूप सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं की छात्रा को बनाया गया एक दिन का प्रधानाचार्य
करछना क्षेत्र के धरवारा गांव स्थित गजरूप सिंह इण्टर कालेज की कक्षा 11वीं की छात्रा जानवी शुक्ला को मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगत नारायण पाण्डेय ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। एक दिन की प्रधानाचार्य के रूप में जानवी शुक्ला ने कॉलेज के सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया।