करछना: शुआट्स विश्वविद्यालय के समीप नैनी में बहुचर्चित मिठाई दुकान के संचालक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला, मार्ग के बगल
नैनी के बहुचर्चित मिठाई की दुकान कुशवाहा स्वीट हाउस के संचालक राजकुमार कुशवाहा का रविवार भोर के वक्त शुआट्स विश्वविद्यालय के समीप सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। जिसकी खबर फैली तो खलबली मच गई। परिजनों के मुताबिक राजकुमार कुशवाहा शनिवार रात 11 के करीब दुकान बंद करने के बाद डांडी में आयोजित दशहरा मेला देखने के लिए बाइक लेकर घर से निकले थे।