*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान*
आगामी 17 सितंबर हमारे लिए एक विशेष अवसर- मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राष्ट्र को समर्पित सार्वजनिक जीवन को करेंगे नमन
उनकी जन सेवा की यह यात्रा हमें सिखाती है कि सच्चा नेतृत्व पद से नहीं सेवा और समर्पण से पहचाना जाता है- मुख्यमंत्री
इसी उद्देश्य से देश भर में सेवा संकल्प अभियान मनाने का हुआ निर्णय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से भी विशेष आत्मीय रिश्ता- मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री के रूप में अब तक नरेंद्र मोदी जी 18 बार आ चुके हैं हरियाणा
उन्होंने प्रदेश को 86 हजार करोड रुपए से अधिक की विकास परियोजनाएं दी- मुख्यमंत्री
आगामी 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में आशीर्वाद का दीया जलाएं- मुख्यमंत्री
ये दीया उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हमारी शुभकामनाओं के साथ-साथ 25 वर्षों की जन सेवा को हमारा नमन
आइये एक दीया प्रधानमंत्री के लिए जलाएं और एक संकल्प देश के लिए लें- मुख्यमंत्री
Israna, Panipat | Sep 16, 2026