कुचायकोट: अमवा बथान स्थित श्री राधाकृष्ण संस्कृत उच्च विद्यालय में शिक्षा विभाग ने किया औचक निरीक्षण
कुचकोत प्रखंड के अमवा बथना में स्थित श्री राधाकृष्ण संस्कृत उच्च विद्यालय में आज शिक्षा विभाग के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई गई। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज बृहस्पतिवार को दोपहर 2 बजे दी गई। गोपालगंज शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया की दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति पर उचित कार्रवाई होगी।