कुचायकोट: जलालपुर रेलवे स्टेशन के पास उत्पाद विभाग ने 16 लीटर शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर रेलवे स्टेशन के समीप से कुचायकोट गांव निवासी विवेक और पिंटू नामक दो व्यक्ति को करीब 16 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है जिसकी जानकारी उत्पाद विभाग के द्वारा आज बृहस्पतिवार को शाम 5 बजे दी गई उत्पाद विभाग शराब को जप्त कर लिया है। और गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।