गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के समीप से एक मोटरसाइकिल सवार को करीब 17 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी का नाम बंटी यादव बताया जा रहा है। जिसकी जानकारी उत्पादक विभाग के द्वारा आज बृहस्पतिवार को दोपहर 1 बजे दी गई। उत्पाद विभाग शराब और मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है।