*"बिजली के तारों का जाल बना जानलेवा - श्रीराम कॉलोनी में हादसे का इंतजार"*
*कमलेश आमेटा विशेष संवाददाता*
*जयपुर/निंबाहेड़ा,*
नगर की *श्रीराम कॉलोनी के बाहर* लगे एक शीशम के पेड़ से बिजली के तार अव्यवस्थित रूप से गुजर रहे हैं। तारों का यह जाल न सिर्फ बदसूरत लग रहा है बल्कि किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहा है।
स्थानीय दुकानदारों में इसको लेकर भारी रोष है। उनका कहना है कि कई बार *
*क्या है खतरा?*
फोटो में साफ देखा जा सकता है कि हाईटेंशन और लो-टेंशन तार पेड़ की डालियों के बीच से गुजर रहे हैं। बारिश और आंधी में डालियों के टूटने या तारों के आपस में टकराने से *शॉर्ट सर्किट, आगजनी या करंट* लगने की पूरी आशंका है। नीचे गाड़ियां और दुकानें होने से हादसे में जनहानि भी हो सकती है।
*दुकानदारों का आक्रोश*
स्थानीय दुकानदारों का कहना है - _"हम रोज इस डर के साये में दुकान खोलते हैं।
*मांग*
दुकानदारों और कॉलोनीवासियों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि *तुरंत तारों को व्यवस्थित करवाया जाए, पेड़ की डालियों की छंटनी की जाए और आवश्यकता होने पर लाइनों को शिफ्ट किया जाए* ताकि कोई अनहोनी न हो।