Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
bhilwarakapage
Bhilwara, Bhilwara
| Aug 21, 2026
MORE NEWS
Bhilwara, Bhilwara | Aug 21, 2026
*"बिजली के तारों का जाल बना जानलेवा - श्रीराम कॉलोनी में हादसे का इंतजार"* *कमलेश आमेटा विशेष संवाददाता* *जयपुर/निंबाहेड़ा,* नगर की *श्रीराम कॉलोनी के बाहर* लगे एक शीशम के पेड़ से बिजली के तार अव्यवस्थित रूप से गुजर रहे हैं। तारों का यह जाल न सिर्फ बदसूरत लग रहा है बल्कि किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहा है। स्थानीय दुकानदारों में इसको लेकर भारी रोष है। उनका कहना है कि कई बार * *क्या है खतरा?* फोटो में साफ देखा जा सकता है कि हाईटेंशन और लो-टेंशन तार पेड़ की डालियों के बीच से गुजर रहे हैं। बारिश और आंधी में डालियों के टूटने या तारों के आपस में टकराने से *शॉर्ट सर्किट, आगजनी या करंट* लगने की पूरी आशंका है। नीचे गाड़ियां और दुकानें होने से हादसे में जनहानि भी हो सकती है। *दुकानदारों का आक्रोश* स्थानीय दुकानदारों का कहना है - _"हम रोज इस डर के साये में दुकान खोलते हैं। *मांग* दुकानदारों और कॉलोनीवासियों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि *तुरंत तारों को व्यवस्थित करवाया जाए, पेड़ की डालियों की छंटनी की जाए और आवश्यकता होने पर लाइनों को शिफ्ट किया जाए* ताकि कोई अनहोनी न हो।
Bhilwara, Bhilwara | Aug 21, 2026
✨ *GARBA WORKSHOP | 1st–7th SEPTEMBER* महेश कुमार बिड़ला मीडिया प्रभारी मांडल भीलवाड़ा Thank you so much for showing interest in our Garba workshop Organised by *Akanksha Nama × Taal the dance studio* in association with *JSG Sangini Bhilwara spark Group* 💃🏻✨ 📍 VENUES: • *City Center Mall* • *Taal the dance studio Rc vyas* ⏰ BATCH TIMINGS: ➡️ *11:00 AM – 12:00 PM* ➡️ *4:00 PM – 5:00 PM* ➡️ *7:00 PM – 8:00 PM* ➡️ *8:30 PM – 9:30 PM* ✨ *Workshop passes* ✨ 🔥*EARLY BIRD PASS* Register on or before 25th August and pay just ₹799 per person!💃🏻 *REGUlAR PASS* After 25th August, the fee will be ₹899 per person. *ON SPOT PASS* If you will register yourself on 1st sept. than the fee will be ₹999 per person. *To confirm your registration, please Fill the Attached Google form.* You can choose any one 1-hour slot according to your convenience. Batches will be formed accordingly. For more details, please contact: 📞 *Akanksha Nama: 7357497333* 📞 *Tushar Parakh: 9928417557* 📞 *Muskan Jain: 7796331974* ✨ Come, learn, groove & celebrate Garba with us! ✨
Bhilwara, Bhilwara | Aug 21, 2026
अपनाघर आश्रम में 36 प्रभुजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, मनोरोग विशेषज्ञ ने दिया आवश्यक परामर्श विजयनगर/भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 21 अगस्त 2026 मानव सेवा अपनाघर आश्रम, विजयनगर में शुक्रवार को सेवा, संवेदना और स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत आश्रम में निवासरत 36 प्रभुजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं विस्तृत जांच की गई। अमृतकौर हॉस्पिटल, ब्यावर के मनोरोग चिकित्सक डॉ. हिमांशु फुलवारी ने आश्रम पहुंचकर सभी प्रभुजनों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उनकी स्वास्थ्य संबंधी स्थिति के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। आश्रम में ऐसे प्रभुजनों को आश्रय एवं सेवा प्रदान की जा रही है, जो मंदबुद्धि, अस्वस्थ, बेघर, बेसहारा एवं जरूरतमंद हैं तथा जिन्हें सड़क एवं अन्य स्थानों से लाकर आश्रम में सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान प्रभुजनों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी लेकर उनके उपचार एवं देखभाल के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। आश्रम की व्यवस्थाओं का किया अवलोकन डॉ. हिमांशु फुलवारी ने आश्रम की व्यवस्थाओं, प्रभुजनों के रहन-सहन, खान-पान एवं देखभाल की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। आश्रम में प्रभुजनों को मिल रही सेवा एवं देखभाल तथा उनके स्वास्थ्य में तेजी से हो रहे सुधार को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। *हर माह मिल रही मनोरोग विशेषज्ञ की सेवाएं* CMHO, ब्यावर के निर्देशानुसार मनोचिकित्सक द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में आश्रम पहुंचकर प्रभुजनों को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है। उपचार के दौरान आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था मानव सेवा अपनाघर आश्रम एवं राजकीय चिकित्सालय, विजयनगर के माध्यम से की जाएगी। *नर्सिंग स्टाफ ने की विभिन्न स्वास्थ्य जांच* स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही राजकीय चिकित्सालय, विजयनगर के नर्सिंग स्टाफ रामलाल माली एवं प्रमोद कुमार ने सभी 36 आश्रमवासियों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन एवं शरीर का तापमान आदि की जांच की। स्वास्थ्य जांच एवं सेवा कार्य में आश्रम के सेवा साथी पवन कुमार, प्रहलाद राम एवं राजू कुमावत ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। *सेवा एवं सहयोग के लिए जताया आभार* आश्रम अध्यक्ष श्री मधुसुधन कानोड़िया जी एवं सचिव विजय गुप्ता ने जिला प्रशासन, CMHO ब्यावर, डॉ. हिमांशु फुलवारी, अमृतकौर हॉस्पिटल, राजकीय चिकित्सालय विजयनगर के नर्सिंग स्टाफ एवं सभी सहयोगियों का इस मानवीय एवं प्रशंसनीय सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेसहारा एवं जरूरतमंद प्रभुजनों को बेहतर स्वास्थ्य, सम्मान और अपनत्व प्रदान करना आश्रम की प्राथमिकता है। नियमित स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श से प्रभुजनों के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। *मानव सेवा अपनाघर आश्रम — सेवा, संरक्षण और सम्मान के साथ प्रभुजनों के जीवन में खुशियां लौटाने का निरंतर प्रयास। 🌿🙏🌹
Bhilwara, Bhilwara | Aug 21, 2026