राजपुर: राजपुर में गणित और विज्ञान शिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजित
Rajpur, Buxar | Oct 1, 2026 प्रखंड के बीआरसी में कक्षा 6 से 8 तक के गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य पठन-पाठन को अधिक प्रभावी बनाना था। प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रखंड के विभिन्न मध्य विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण की जानकारी दी गई।