जलालपुर: जलालपुर बाजार से घर जा रही स्कूटी सवार शिक्षिका से उचक्कों ने छीना पर्स, छानबीन में जुटी पुलिस
जलालपुर बाजार से अपनी स्कूटी से घर जा रही शिक्षिका से गुरुवार दो बजे उचक्कों ने पर्स छीन लिया और फरार हो गए। बताया गया कि बाबा बरुआ दास डिग्री कॉलेज में शिक्षिका साजिदा सिद्दीकी जलालपुर से स्कूटी से अपने घर पसिया पारा सुलतानपुर जा रही थी। आरोप है कि परुइय्या आश्रम के निकट पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए अपाची सवार दो उचक्के पर्श लूटकर फरार हो गए।