जलालपुर: भीखपुर कला निवासी बुलेट सवार युवक की पिकअप की चपेट में आने से हुई मौत
जैतपुर थाना क्षेत्र के भीखपुर कला निवासी 22 वर्षीय अवनीश कुमार राजभर की पिकअप की चपेट में आने से बुधवार दो बजे दिन में दर्दनाक मौत हो गई।वह पड़ोसी की बुलेट लेकर अचलनगर चौराहे से लौट रहा था। तभी पिकअप से हुई टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।