धर्मा इंटर कॉलेज दुलहूपुर में मंगलवार को दोपहर में संविधान दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह के नेतृत्व में दिनेश चंद उपाध्याय, प्रमोद यादव, राजदेव,रेनू सिंह,शकुंतला, प्रियंका, शालिनी पांडेय,अनामिका पाल आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई और संविधान के महत्व से अवगत कराया।