जलालपुर: सड़क हादसे में मृत युवक के पिता की तहरीर पर जैतपुर पुलिस ने केस किया दर्ज
जैतपुर थाना क्षेत्र के अचलनगर के निकट बुधवार को सड़क दुघर्टना में युवक की मौत पर गुरुवार को पिता की तहरीर पर जैतपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।भीखपुर कला निवासी अवनीश कुमार राजभर की अचलनगर से घर वापस लौटते समय पिकप से आमने-सामने से हुई टक्कर से दर्दनाक मौत हों गई थी।मृतक अवनीश के पिता अर्जुन ने जैतपुर थाने में पिकअप U.P.50 CT9341 के विरुद्ध तहरीर दी।