जलालपुर: जीजीआईसी जलालपुर में कैरियर गाइडेंस मेले में छात्राओं को जागरूक किया गया
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर में बुधवार को 2 बजे दिन मे आयोजित कैरियर गाइडेंस मेलें में छात्राओं को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में सीडीपीओ बीएन वर्मा और विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य आशा वर्मा की देखरेख में सम्पन्न मेले में कहा गया कि सरकार छात्रों की प्रतिभाओं के अनुरूप उनका सर्वांगीण विकास कर रही है।