जलालपुर: जलालपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत के मामले में दर्ज किया मुकदमा
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत के मामलें में जलालपुर कोतवाली जलालपुर पुलिस ने सोमवार शाम चार बजे मुकदमा दर्ज कर लिया है। मलिकपुर छीतुनी निवासी रुकमणी का कहना है कि बीते 29 अक्तूबर को उसके पति राम नरेश को जलालपुर बसखारी रोड पर गौसपुर ककरहिया के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।