मुजफ्फरपुर में कांग्रेस ने मनाई सरदार पटेल की जयंती, इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी ने कहा कि सरदार पटेल और इंदिरा गांधी का योगदान भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।
वहीं, जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा कि आजादी के बाद देश की सैकड़ों रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल की ऐतिहासिक भूमिका रही। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जुही प्रीतम ने इंदिरा गांधी के साहसिक नेतृत्व और बैंकों के राष्ट्रीयकरण जैसे ऐतिहासिक फैसलों को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी पार्क पहुंचकर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर विजय यादव, मोजक्किर रहमान, मो. आमिर, प्रभात चंद्र, ललित यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।